जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बारां जिले के अटरू तहसील की अतांना पलटवारी जगदीश चंद को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि सिवायचक भूमि चारागाह में पेड़ काटने की झूठी शिकायत पर नौकरी खराब करने एवं झूंठे केस में फंसाने की धमकिया देकर जगदीश चंद, पटवारी, पटवार हल्का अतांना द्वारा 25 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ब्यरो टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये जगदीश चंद पटवारी, पटवार हल्का अतांना, तहसील अटरू को परिवादी से 20 हजार रूपये नगद राशि रिश्वत के रूप में लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
