गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला, तीन घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले में एक सैनिक और दो आम नागरिक घायल हुए।
अनतांग जिले के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। संयुक्त बल कोकरनाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी यह घटना हुयी। सूत्रों ने कहा,“ घेराबंदी और तलशी अभियान के दौरान एक ग्रेनेड फेंका गया जिसके परिणामस्वरूप एक सैनिक और दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए।” घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था। इस घटना पर हालांकि पुलिस अधिकारी या सेना से कोई भी औपचारिक बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *