गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

न्यूगो का एक रुपये में टिकट अभियान

नई दिल्ली : ग्रीनसेल मोबिलिटी की अग्रणी इंटरसिटी इलेक्ट्रिक एसी कोच सेवा देने वाली कंपनी न्यूगो ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने के लिए नए अभियान की घोषणा करते हुए आज कहा कि ग्राहक ब्रांड के किसी भी परिचालन रूट के लिए 10 से 15 अगस्त तक सिर्फ 1 रुपये की अविश्वसनीय कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह सीमित समय की पेशकश देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को यात्रा करने के लिए वैध है।
सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखते हुए, न्यूगो देश के कुछ सबसे लोकप्रिय गंतव्यों के बीच यात्रा प्रदान करता है, जिसमें इंदौर-भोपाल, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु-तिरुपति, चेन्नई-तिरुपति, चेन्नई-पुडुचेरी और हैदराबाद-विजयवाड़ा की यात्रा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *