मुंबई : अमेरिका में खुदरा महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े बढ़ने से फेड रिजर्व के अगली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला रोकने की संभावना में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 24 पैसे की बढ़त लेकर 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.86 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.62 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 82.85 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।
रुपया 24 पैसे चढ़ा
