गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद जिले के बगोदरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद-बगोदरा राजमार्ग पर मीठापुर पाटिया के पास एक होटल के निकट सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार बेकाबू एक मिनी ट्रक आज अपराह्न अचानक पीछे से जा टकराया। हादसे में मिनी ट्रक सवार 10 लोगों की मौत हो गयी। जिनमें पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरूष शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *