गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार की मौत, एक घायल

चेन्नई : तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग रोड के पोथेरी रेलवे स्टेशन के पास जीएसटी रोड पर एक तेज रफ्तार लॉरी ने अनियंत्रित होकर तीन दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी और लोगों को कुचल दिया जिससे दो कॉलेज छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो कॉलेज छात्र और एक महिला तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
रेत से लदी लॉरी चेन्नई की ओर जा रही थी, तभी लापरवाही से चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी और पोथेरी रेलवे जंक्शन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क पार करने का इंतजार कर रहे लोगों के एक समूह को कुचल दिया। लॉरी इतनी तेज़ गति से चलाई गई थी कि वह सड़क के मध्य भाग से उछलकर सड़क के दूसरी ओर तक पहुँच गयी।
मृतकों में से तीन की पहचान भवानी, कॉलेज के छात्र जसवंत और कार्तिक के रूप में की गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुयी है। घायल पार्थसारथी को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मराईमलाई नगर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *