गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर : दुष्कर्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इम्फाल : मणिपुर की महिलाओं ने गत तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान चुराचांदपुर में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ शुक्रवार को यहां धरना-प्रदर्शन किया। इस मार्च के विरोध में चुराचांदपुर में एक 37 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही लोगों के घर जला दिए गए और कई व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अन्य जातीय समूह द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

पोइरेई लीमारोल मीरा पैबी अपुनबा, मणिपुर और अखिल मणिपुर महिला स्वैच्छिक संघ और अन्य महिला निकायों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दुष्कर्म की निंदा करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया द्वारा कुछ पीड़ितों के जातीय समूह का खुलासा करने और जातीय समूह का नाम छिपाने पर भी चिंता व्यक्त की, जबकि पीड़ित एक विशेष समुदाय से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *