शिमला : हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से रोंगटे खडे़ कर देने वाली वारदात सामने आई है। पंजाब के जालंधर के रहने वाले सगे भाईयों की तलवार से हमला कर नृशंस हत्या की गई है। गुरुवार शाम नालागढ़ में दरगाह के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर इस सनसनीखेज वारदात को करीब पौने 6 बजे अंजाम दिया गया। भाईयों पर हमले के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस भी गुजरी थी।
यात्रियों ने ही पुलिस को खूनी वारदात के बारे में सूचना दी। मृतक भाईयों की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सगे भाई नालागढ़ में मामा के घर रोजगार के सिलसिले में आए हुए थे। हत्या की वजह पैसे का लेन-देन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है।
इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर सवाल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैजल ने उठाए हो। उन्होंने इसके लिए प्रदेश में चरमराई हुई कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। मनोहर हत्याकांड के बाद प्रदेश को दहलाने वाला एक और हत्याकांड नालागढ़ में पेश आया है। दो युवकों को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया है।
प्रदेश की सीमाओं पर बाहर के प्रदेशों से हत्यारे आकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बाहर से आने वालों पर नजर रखने के पुलिस विभाग कुछ नही कर पा रहा है। इस हत्याकांड से पूरा इलाके में है भय का माहौल पैदा हो गया है। कानून व्यवस्था चरमराने पर ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं। सरकार को बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए।
