मुंबई : शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे लुढ़ककर 82.83 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.66 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर 82.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 82.86 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से 82.74 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.66 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे लुढ़ककर 82.83 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
