गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिगो की अबू धाबी व जेद्दाह के लिए सीधी उड़ान

कोलकाता : भारत की अग्रणी विमान कंपनी इंडिगो, अहमदाबाद से अबू धाबी और अहमदाबाद से जेद्दाह के लिए प्रतिदिन दो नई सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। इससे भारत और खाड़ी देशों के बीच यात्रा संपर्क का विस्तार और संबंधों में मजबूती आएगी। ये उड़ाने शुक्रवार से शुरू होने वाली है और रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने तथा निर्बाध यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने में इंडिगो लिए एक और मील का पत्थर हैं।
इंडिगो के वैश्विक बिक्री के प्रमुख, विनय मल्होत्रा ने कहा,“अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ भारत को जोड़ने और पहुंच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ, हम अहमदाबाद से मध्य पूर्व के दो प्रमुख शहरों, अबू धाबी और जेद्दा के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इन उड़ानों की शुरुआत के साथ, इंडिगो देश के सात शहरों से अबू धाबी के लिए एक सप्ताह में 49 उड़ानें और पांच शहरों से जेद्दा के लिए एक सप्ताह में 35 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। ये नए मार्ग यात्रियों को छुट्टियों और व्यवसाय के लिए ज्यादा विकल्प और सुविधा प्रदान करेंगे, विशेष रूप से अहमदाबाद से, जो अपने मजबूत कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इंडिगो भारत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ सऊदी अरब के बीच उड़ान संपर्क बढ़ाने से बहुत खुश है। इंडिगो अपने अद्वितीय नेटवर्क पर सस्ता, समयबद्ध, विनम्र और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *