गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिसार : जाम लगाने वाले किसानों पर मामला दर्ज

हिसार : हिसार में यहां गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य सड़कें जाम करने वाले किसानों और लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ, बालसमंद और राजगढ़ रोड जाम करने पर आज चार अलग-अलग थानों सदर, सिविल लाइन, सिटी और आजाद नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कीं। इन प्राथमिकी में 18 से 20 नामजद किसान हैं। जबकि 200 अन्य को शामिल किया है। हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया का कहना है कि अलग- अलग थानों में प्रमुख किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर किसान नेता और जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। यदि प्रशासन ने किसानों पर मामला दर्ज किया है तो यह किसान नेताओं के लिए कोई नई बात नहीं है। ऐसे मामलों से किसान अपना संघर्ष नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को किसानों ने फसल बीमा मुआवजे को लेकर हिसार में अपना प्रदर्शन करना था।

इस दौरान शहर में ट्रैक्टर न दाखिल हो, प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। रोकने पर किसानों ने वहीं पर धरना दे दिया। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरसा चुंगी के पास जाम लगा दिया। राजगढ़ रोड, बालसमंद रोड पर भी जाम लगा। हालांकि शाम साढ़े चार बजे दो दौर की वार्ता के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनने पर जाम खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *