तिरुमाला : आंन्ध्र प्रदेश में तिरुमाला पहाड़ियों पर ट्रैकिंग के दौरान लापता एक बच्ची का शव शनिवार को यहां के लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास बरामद किया गया। लक्षिता आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कोव्वुरु की रहने वाली थी। वह अपने माता-पिता के साथ ट्रेक पर आयी थी। जहां से वह शुक्रवार को गायब हो गयी।
तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस सहित अधिकारियों ने लापता बच्ची की खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला।लापता के अगली सुबह वन कर्मियों ने खोज की और उन्हें लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास झाड़ियों के बीच बच्ची का शव पाया। बच्ची काे शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ने कहा कि शव पर हमले के निशानों से आशंका है कि बच्ची पर चीते ने हमला किया होगा।
लापता बच्ची का शव बरामद
