भीलवाडा : राजस्थान में भीलवाडा जिले की ओज्याड़ा पंचायत के पूर्व सरपंच नानालाल की खेत पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुये हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी। हमीरगढ़ थाने के दीवान बाबूलाल ने बताया कि ओज्याड़ा निवासी पूर्व सरपंच नाना लाल गाडरी 55 कल खेत पर फसल की पिलाई करने गये थे।
जहां मोटर चालू करते समय करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े। उधर, रोजाना की तरह रात 11 बजे तक नाना लाल घर नहीं लौटे तो बेटा नंद लाल, अपने मित्र के साथ खेत पर गया, जहां उसे पिता अचेतावस्था में मिले। वह, नंद लाल को हमीरगढ़ अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया, जिसका सुबह पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
