गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचार और मंहगाई चरम पर : अखिलेश

समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त

लखनऊ : अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। यादव ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।
भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान पर हमला कर रही है। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान किसान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा की कुनीतियों से किसान का पशुधन अब किसान को ही बर्बाद कर रहा है। छात्र और नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। व्यापारी लूटा जा रहा है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा के षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। भाजपा द्वारा सत्ता के दबाव से लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता संकल्पित है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, धर्मेन्द्र यादव बदायूं के पूर्व सांसद आदि नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *