श्रीनगर : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एक फरार आरोपी सहित दो भगोड़े के खिलाफ यहां की अदालत में आरोपपत्र पेश किया है। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक ईओडब्ल्यू ने श्रीनगर, इंदिरा नगर निवासी बृज नाथ भट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोप पत्र पेश किया। इसके अलावा, मुथी के निवासी अमित नगर, बड़गाम के निवासी गुलाम मोहम्मद शेख की कथित संलिप्तता के लिए उनको जज स्मॉल कॉजेज श्रीनगर की अदालत के समक्ष पेश किया।
