अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और अगले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा में मौसम गर्म, आर्द्र और खराब रहने का अनुमान है।
अगले पांच दिनों में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
शुक्रवार को तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर तथा रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई जबकि यनम में शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में सामान्य रहा है जबकि रायलसीमा में कमजोर रहा है।
बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार
