गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गडकरी ने बहुस्तरीय फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

पुणे : नितिन गडकरी ने शनिवार को शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर एकीकृत बुनियादी ढांचे और सड़क विकास परियोजना के तहत निर्मित बहु-स्तरीय फ्लाईओवर के साथ-साथ खेड़ और मंचर रोड के बड़े हिस्से का उद्घाटन किया। गडकरी ने यहां उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधितक करते हुये कहा कि पुणे में यातायात की भीड़ को दूर करने के लिए जल्द ही पुणे-बेंगलुरु और पुणे-संबाजीनगर दोनों सड़क परियोजनाओं के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग द्वारा पुलों के निर्माण और नई सड़कों के निर्माण पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

आने वाले समय में पुणे देश में विकास का केंद्र बनने जा रहा है। यह शहर कई लोगों को रोजगार भी दे रहा है, नतीजतन यह महाराष्ट्र का सबसे तेजी से बढ़ने वाला शहर भी है। पुणे के लिए निर्बाध जल आपूर्ति और अच्छी सड़कों की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने पुणे के विकास के लिए केंद्र सरकार का समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ पुणे में परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने बताया कि पुणे-सतारा हाईवे, हडपसर-यवत उन्नत रोड, पुणे-शिरूर-अहमदनगर रोड, तालेगांव-शिकरपुर-चाकन रोड और नासिक फाटा से खेड़ रोड पर दो मंजिला डबल डेकर ब्रिज के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है। करीब 12 हजार करोड़ रूपये की लागत वाली संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग परियोजना दिसंबर के अंत तक पूरी हो जायेगी।
चांदनी चौक पुल परियोजना के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए गडकरी ने कहा कि लागत और प्रदूषण को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग आवश्यक है और कहा कि सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए पुणे में एक विकल्प के रूप में हवाई बसों की तैनाती का अध्ययन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *