गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जबरन वसूली के आरोप में गौरक्षक गिरफ्तार

बेंगलुरु : कर्नाटक में बेंगलुरू शहर की केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने गौहत्यारों और पशु परिवहनकर्ताओं से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप में एक गौरक्षक को ‘गुंडा एक्ट’ के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु शहर के निवासी पुनीत केरेहल्ली को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और राष्ट्र रक्षा पर्व के नाम पर व्यवसायियों को धमकाता है और गोहत्यारों और ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलता है। उन्होंने बताया कि पुनीत को शांति और सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने और शांति और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *