गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीस वर्षों तक रहेंगी सत्ता में भाजपा

सुलतानपुर : शंकर गिरि ने आज यहां भाजपा के सत्ता में रहने की डेडलाइन घोषित करते हुए कहा विकास, सुशासन व राष्ट्रवाद के बल पर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बड़ी जीत प्राप्त करेगी और अगले 20 वर्षों तक सत्ता में रहेगी। सुलतानपुर में आगामी दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर श्री गिरि ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी पार्टिया देश को बांटने व कमजोर करने का काम कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह घर-घर और गांव-गांव में राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करें।और लोगों को विपक्ष की नफरत भरी राजनीति से अवगत कराने का काम करे। उन्होंने कहा भाजपा गांव गरीब और किसान को मजबूत करने का काम कर रही है।कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने आगामी दो माह के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान,मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से जुट जाएं।उन्होंने बताया भाजपा युवा मोर्चा 15 अगस्त को तिकोनिया पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, शिव कुमार सिंह,विजय सिंह रघुवंशी, घनश्याम चौहान, सुनील वर्मा,संदीप सिंह,धर्मेन्द्र बबलू, राजेश सिंह,चंदन नारायण सिंह,रेखा निषाद आशीष सिंह रानू,नरेंद्र सिंह विवेक सिंह, जियालाल त्यागी गोविंद तिवारी टाड़ा, विनोद सिंह,अरूण द्विवेदी,बाबी सिंह आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *