गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर से अगवा कर कोटवार की हत्या

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक कोटवार को घर से अगवा कर धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अक्षक कुमार ने आज बताया कि जिले के रिंगागोदी गांव में कल रात 15 से 20 नक्सली कोटवार धर्मलाल बघेल के घर पहुंचे। उसे अगवा कर जंगल की ओर ले गए और तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर खेत में शव को फेंक दिया। आज सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को खबर दी गयी। श्री कुमार ने बताया कि पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गई है, जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *