धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रुद्री बराज में नहाने गया एक बालक डूब गया, जिसका शव घटना के बीस घंटे के बाद आज सुबह बरामद किया गया। रुद्री पुलिस थाना के अनुसार टिकरापारा धमतरी निवासी उदय लाहोरिया (13) अपने दोस्तों के साथ कल नहाने के लिए रुद्री बराज गया था। नहाते समय गहराई की ओर चला गया और डूब गया। बाकी दोस्त घर वापस लौट गए। आज सुबह जब शव तैरते हुए दिखाई दिया, तब रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। इसकी पहचान उदय लाहोरिया के रूप में हुयी है।
