गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्रकारिता में संकल्पशीलता जरूरी है

कुशीनगर : आरपीएन सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारों की संख्या बढ़ी है। तकनीक और सुविधाएं बढ़ी हैं, शिक्षक व पत्रकार ही स्वस्थ समाज का आधार है। पत्रकारिता में संकल्पशीलता जरूरी है, निराशा के दौर में सिर्फ पत्रकारिता से उम्मीद रहती है। एक पत्रकारों के सम्मान समारोह के दौरान पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को जब भी मेरी जरूरत हो मैं हमेशा तैयार रहूंगा। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुशीनगर के पत्रकारों ने प्रदेश स्तर पर सम्मेलन करा एकजुटता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने समाज हित में पत्रकारिता करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रांतीय प्रचार मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी, लाल साहब राव, राजेश्वर सिंह, दीनानाथ जायसवाल, रामरेखा सिंह जेपी मिश्र, प्रभुनाथ गुप्ता, विद्यासागर सिंह, राधेश्याम शास्त्री, छोटेलाल शास्त्री सुरेन्द्र राय, कृष्ण कुमार राय, गिरिजेश मल्ल, इन्द्रजीत गुप्ता, मोहन पाण्डेय, मुकेशनाथ तिवारी, विश्वनाथ शर्मा व विद्याधर तिवारी को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मनोज शर्मा सारस्वत, जगदम्बा अग्रवाल, डा.सुनीता पांडेय, मीनू जिंदल, फैजुल हक, मनोज मिश्र, महेन्द्र पाण्डेय, फणेन्द्र पाण्डेय, गुरूदत्त गिरी, पारसनाथ पाण्डेय, कृष्णमोहन पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *