गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समाज के हर वर्ग का हो रहा है कल्याण

मऊ : हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा)का दामन छोड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के तहत समाज के सभी वर्गों का कल्याण किया जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार मऊ पहुंचे चौहान ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां दलित पिछड़े वंचित व उपेक्षित वर्ग को उनका पूरा हक मिलता है।

इसके साथ ही बिना भेदभाव के सबको सम्मान मिलता है। दलित, पिछड़े व वंचित समाज के लिए वह भाजपा में आये हैं।गौरतलब है कि चौहान को राजनीतिक उछलकूद के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। लगभग 18 माह पूर्व भाजपा पर पिछड़े व दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यह सपा के पाले में जा बैठे थे। जहां वह 2022 विधानसभा चुनाव में घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। अभी गत दिनों व सपा व विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देते हुए फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *