गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुंड में डूबने 3 से मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र में चक 23-बीबी(बैरां) में आज दो बच्चों सहित मां की घर में बने पानी के कुंड में डूबने से मृत्यु हो गई। पीहर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आज दोपहर थाने में सूचना प्राप्त हुई कि चक 23-बीबी में सोनू राम नायक की पत्नी सोनू (30), उसके बेटे ईशान उर्फ काका (05) तथा बेटी गोरी (02) की घर में बने पानी के कुंड में डूबने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी संजयसिंह राठौड़ दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। मां-बच्चों के शव कुंड से निकल गए, जिनको पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया।
इस बीच घटना की जानकारी पाकर मर्तक सोनू के पीहर वाले पदमपुर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मृतका का सोनू के चाचा लालचंद नायक निवासी धोलीपाल, जिला हनुमानगढ़ द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सोनूराम नायक,उसके माता-पिता तथा बहन आदि परिवार वालों पर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शवों के पोस्टमार्टम सोमवार को करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *