गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी और बेटे की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र के चक 2-एनएन में आज एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से सोते हुए पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। आत्महत्या करने के लिए उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। यह शख्स श्रीगंगानगर के एक हॉस्पिटल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतका के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चक 2- एनएन में रुपिंदरकौर (38) और उसके बेटे हरमीतसिंह (13) की घर में सोते समय हत्या कर दी गई है।

हत्या करने का आरोपी जसपालसिंह जटसिख (43) अपने काम से काफी दूर चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव लाधूवाली में बेहोश पड़ा है। जसपालसिंह को तत्काल ही एंबुलेंस के जरिए श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलती ही थाना प्रभारी संजयसिंह राठौड़ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घर के एक कमरे में रुपिंदरकौर और हरमीत सिंह की खून से लथपथ शव पडे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *