गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कैंटर-कार की टक्कर : दो की मौत, चार घायल

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में रविवार सुबह बाइपास पर कैंटर और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने छह बजे हुआ। जब राजस्थान नम्बर की कार की बाईपास पर बरवाला पुल से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वहीं कैंटर चालक और कंडक्टर समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। घायल कैंटर चालक फूलचंद ने बताया कि कार गलत साइड से आ रही थी और इसने कोई इंडिकेटर नहीं दिया था। उसने कार को बचाने का पूरा प्रयास किया। वे लोग दिल्ली से भादरा भैंस लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतकों के शव हांसी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखे गये हैं। अभी तक इनके परिजन नहीं पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *