बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर हत्यारा मौके से फरार हो गया है। सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। एसएसपी ओपी सिंह नें घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम क़ो हत्या क़ा खुलासा करने के निर्देश दिए हैं और परिवार से घटना की जानकारी ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बिल्सी नगर का हैं जहाँ वार्ड नंबर आठ मोहल्ला साहबगंज निवासी तेजेंद्र(28) अपनें मकान के आगे चारपाई डालकर सो रहा था। उसी दौरान रात्रि में किसी अज्ञात ब नें फरसा से उसका गला काटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़ो भेज कर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।
एसएसपी ने बताया कि तेजेंद्र अपने मकान के सामने अपनी पत्नी के साथ अलग अलग चारपायी पर सो रहा था। उसी दौरान फरसे से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
व्यक्ति का गला काटकर हत्या
