शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में अमृतसर से अपने बाबा के चालीसवें में शामिल होने आए युवक को अज्ञात हमलावरो ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में शोएब (28) को रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शोएब की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया।
श्री मीणा ने बताया कि शोएब के परिजनो से घटना के सम्बन्ध मे जानकारी ली जा रही है। हमलावरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिये 04 टीमो का गठन किया गया है जिन्हे आवश्यक दिशा निर्देश देकर शीघ्र आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया । मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
अज्ञात हमलावरों ने युवक के सिर में मारी गोली
