गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने मृत चार बच्चों की अंत्येष्टि की गयी

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैगवां गांव में तालाब में डूबने से मृत चार बच्चों की अंत्येष्टि कर दी गयी। अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर चारों बच्चों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5-5 हजार रूपए की राशि तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृत बच्चे के परिवारजनों को चार-चार लाख रुपए की आपदा सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। परिजनों को यह राशि आज प्रदान कर दी जाएगी।
घटना कल उस समय हुयी जब स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत नैगवां गांव के एक तालाब में चार बच्चे नहाने के लिए गए और चारों गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बच्चों के शवों को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत बच्चों के शव परिजनों को सौंपे गए और बाद में सभी बच्चों की अंत्येष्टि कर दी गयी। चारों एक ही गांव के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *