गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सरेआम बाइक पर सवार कंपनी के कलेक्शन एजेंट से शस्त्रों की नोक पर नौ लाख पचास हजार रुपयो से भरा बैग लूट लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोंडरी थाना कोतवाली देहात निवासी राहुल राठी रेडिसन केव कंपनी में कलेक्शन एजेंट है वह आज दोपहर दो बजे राज दरबार होटल की ओर से बाइक पर सवार होकर नौ लाख पचास हजार रूपये जमा कराने भारतीय स्टेट बैंक जा रहा था । जैसे ही वह प्रेम नगर के लिए मुडा वैसे ही बाइक पर सवार दो नकाबपोशपीछे से वहां आए और उसे रोक लिया नकाबपोशों ने उसे रूपयो से भरा बैग छीन लिया।
एजेंट द्वारा विरोध करने पर उसकी तमंचे की बटो से पिटाई शुरू कर दी एजेंट ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे रकम समेत मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े सरेआम हुई लूट की घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी श्लोक कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ।एजेंट से भी पुलिस पूछताछ कर रही है ।पूरे शहर की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। लूट की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *