नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर मारकर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात को हुडकेश्वर पुलिस थाने के अंतर्गत हुई। समीर मोहम्मद हनीफ हंसारी (48) और उनकी पत्नी नायर शफी खान (35) नागपुर के टेक ऑफ गार्डन सिटी के एक फ्लैट में किराए के मकान में रहते थे और उनके बीच पैसों को लेकर लड़ाई हुआ था। पुलिस ने कहा कि आज सुबह आरोपी खुद ही थाने में पेश हुआ। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच चल रही है।
