गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध कट्टे सहित एक बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने सोमवार को बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस को गश्त के दौरान रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए सतीश और भूरा भोई (26) को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। चौधरी ने बताया कि सतीश आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े, मारपीट के चार मामले पहले से ही पुलिस थाने में दर्ज है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत उसकी तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *