उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज श्रावण सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी भव्य रुप से निकली, सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमख भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिउ भव्य रुप से निकलती है। कहा जाता है कि भगवान महाकाल वह अपनी प्रजा की हाल जानने के लिए निकलते है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण भगवान महाकालेश्वर की 10 सवारी निकलेगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भगवान महाकालेश्वर की मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और वह सवारी में शामिल हुए।
आज निकली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव और नन्दी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर श्री घटाटोप रुप में विराजित थे। सवारी निकलने के पहले मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजन-अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी दी गई।
इस कार्यक्रम के बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहॉ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी।
उज्जैन में निकली भगवान महाकाल की सवारी
