गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अलवर : राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिच्छू की गली में रहने वाले एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिच्छू की गली निवासी युवक सोनू 32 वर्ष का सुसाइड करने से पहले खुद का बनाया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह श्रीमद भागवत गीता हाथ में लेकर कहता है कि उनकी दुकान किराए पर लेने वाले पिता-पुत्र ब्लैकमेल कर रहे हैं।

वीडियो के अलावा एक हस्तलिखित सोसाइड भी लिखा है। पिता पुत्र दुकान खाली नहीं कर रहे और पैसे भी वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है शहर कोतवाल नरेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और इस मामले में जो सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है उसकी गंभीरता से जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *