शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार लगभग एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। बदरवास पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के लुकवासा मार्ग पर एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु खंडवा जिले के ओंकारेश्वर जा रहे थे। घायलों को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
बस में सवार लगभग 70 से अधिक श्रद्धालु ग्वालियर एवं मुरैना जिलों के निवासी थे, जो धार्मिक स्थानों पर जा रहे थे। बस पलटने का कारण प्रारंभिक रूप से चालक द्वारा तेज गति से बस चलाना बताया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बस पलटी : एक दर्जन घायल
