गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठगी गैंग के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान के अलवर जिले में अरावली विहार थाना क्षेत्र में एटीएम मशीनों से कैश निकलवा कर कमीशन बेस पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के दिशा निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में आरोपी रणजीत यादव (30) निवासी रामबास थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर और महेंद्र यादव (35) निवासी अखेगढ़ थाना नदबई जिला भरतपुर हाल कटीघाटी थाना अरावली विहार अलवर को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 102 एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, 1 लाख 75 हजार रुपए नगद और दो मोबाइल जब्त किये गये है। एडीजी एमएन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत, हेड कांस्टेबल कमल सिंह एवं शंकर दयाल शर्मा एवं टीम द्वारा 7 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद यह सूचना विकसित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *