गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयरोफ्लेक्स का आईपीओ 22 अगस्त को खुलेगा

नई दिल्ली : पर्यावरण अनुकूज मैटेलिक प्लाे सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पूंजी बाजार से 350 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से लाये जा रहे प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने दो रुपये अंकित मूल्य के शेयर का मूल्य दायरा 102 रुपये से 108 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अशद दाउद ने आज एक वुर्चअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि यह आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में 130 शेयर के लिए न्यूनतम बोली लगानी पड़ेगी और आगे फिर इसी गुणांक में शेयर के लिए बोली लगानी होगी।
उन्होंने कहा कि इसके तहत कंपनी 162 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी और 1.75 करोड़ शेयर जारी किये जायेंगे। इसके माध्यम से कंपनी 340.5 करोड़ रुपये से लेकर 351 करोड़ रुपये तक की राशि जुटा सकती है। यह कंपनी अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के 80 देशों में अपने उत्पाद निर्यात करती है। इसका 80 प्रतिशत राजस्व निर्यात से आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *