दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को आज लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सागर के अनुसार दमोह जिले के हटा विकासखंड के लुहारी मिडिल स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवा देने वाले लक्ष्मी कोरी ने नवंबर माह में रिटायर्ड होने के बाद अपनी पेंशन के लिए आवेदन किया था। जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक अभिषेक जैन द्वारा पेंशन प्रकरण बनाने के बदले रिटायर्ड शिक्षक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान रिटायर शिक्षक ने लोकायुक्त में शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने परीक्षण किया और आज आरोपी लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
