गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाकी जूनियर : भारत ने स्पेन को 6-2 से हराया

डसेलडोर्फ : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को स्पेन पर 6-2 की रोमांचक जीत के साथ चार देशों के टूर्नामेंट ‘डसेलडोर्फ 2023’ में अपने अभियान की शुरुआत की। रोहित ने 28वें मिनट और 45वें मिनट में गोल दागा वहीं सुदीप चिरमाको ने 35वें मिनट और 58वें मिनट पर गोल कर टीम के विजय पथ को प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभायी। इसके अलावा अमनदीप लाकड़ा (25′) और बॉबी सिंह धामी (53′) ने भी गोल करके भारत के जीत के अंतर को बढाने में मदद की। स्पेन के लिए निकोलस अल्वारेज़ ने शुरूआती मिनट में गोल दागा जबकि गुइउ कोरोमिनास ने 23वें मिनट पर भारतीय खेमे पर आक्रमण किया।
स्पेन ने मैच की मजबूत शुरुआत की और निकोलस अल्वारेज़ (1′) ने पहले मिनट में ही फील्ड गोल करके भारत पर दबाव बना दिया। भारतीय टीम ने लगातार कई हमले किए, लेकिन स्पेन ने पहले हाफ में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए अच्छा बचाव किया। दूसरे हाफ में शुरुआती बराबरी हासिल करने का अपना इरादा दिखाया लेकिन गुइउ कोरोमिनास (23′) ने एक और फील्ड गोल करके स्पेन ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। अमनदीप लाकड़ा (25′) ने तुरंत पेनल्टी कॉर्नर से भारत के लिए एक गोल किया, जिससे अंतर कम हो गया। रोहित (28′) ने तीन मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल किया, जिससे हाफ टाइम में स्थिति बराबरी पर आ गई।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में खेल 2-2 से बराबर होने के बाद, भारत और स्पेन दोनों ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी। 35वें मिनट में सुदीप चिरमाको (35′) ने फील्ड गोल करके भारत को पहली बार मुकाबले में आगे कर दिया। तीसरा क्वार्टर रोहित (45′) द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर देर से किए गए गोल के साथ समाप्त हुआ और भारत ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया।
दो गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने घाटे को पाटने के लिए आक्रामक कदम उठाने शुरू कर दिए। लेकिन बॉबी सिंह धामी (53′) ने 53वें मिनट में फील्ड गोल करके स्पेन की बढ़त को रोक दिया और भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया। अंतिम सीटी बजते ही, सुदीप चिरमाको (58′) ने रात का अंतिम गोल किया और भारत को 6-2 से शानदार जीत दर्ज करने में मदद की। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला शनिवार को मेजबान जर्मनी से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *