कोडरमा : झारखंड में कोडरमा जिले में वन प्रमंडल कार्यालय के दो कर्मी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एनसीबी), हजारीबाग की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि एसीबी की टीम गिरफ्तार दोनों कर्मियों से कोडरमा में ले जाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, जिन दो लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है, उनमें क्लर्क नीरव सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर ललन मिश्रा का नाम सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि खदान लीज के मामले में एनओसी देने के मामले में पीड़ित से पैसे की मांग की थी. हालांकि कितनी रकम मांगी गई थी, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।हाल में एसीबी की टीम ने कोडरमा में कई लोगों को पकड़ा है।
क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
