गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाइनीज मांझा के विक्रेताओं पर कसा शिकंजा

  • पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर मारा छापा
  • चंदुवारा मोहल्ले से 45 गिट्टे (चरखी) मांझा बरामद
  • दुकानदार पर किया 10 हजार रुपये का जुर्माना

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नारनौल ¦ सिटी थाना पुलिस और नगर परिषद ने स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन को लेकर बाजार में पतंगबाज़ी में चाइनीज डोर के इस्तेमाल व बिक्री को रोकने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया। जिसमें चाइनीज मांझे के खिलाफ दुकानदारों को हिदायत दी गई। लेकिन, कुछ मुनाफाखोर दुकानदार निर्देशों की अवेहलना करते हुए नज़र आए।

सिटी थाना पुलिस को मुख़बिर द्वारा मिली जानकारी में बताया गया कि मोहल्ला चंदुवारा में पतंग की दुकानों पर चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। गुरुवार शाम करीब चार बजे सिटी थाना पुलिस में सिक्योरिटी ब्रांच टीम के साथ मौके मुआयना के लिए पहुंची एएसआई सरोज बाला और नगर परिषद में अधीक्षक राकेश, सहायक मोहित कुमार एवं अन्य कर्मी दुकान पर छापेमारी की। जिसमें राकेश पुत्र छगन लाल की दुकान से चाइनीज मांझे के 45 गिट्टे चरखी पर लिपटी डोर को जब्त किया। साथ ही विक्रेता पर नगर परिषद द्वारा दस हजार का चालान किया गया।

इसके अलावा नगर परिषद टीम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पन्नी से बने पतंग भी जब्त किए। इस बाबत दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए उन्हें चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगवाया। पुलिस ने पतंग कारोबारियों की दुकानों पर चेकिंग की। साथ ही पकड़ गए चाइनीज डोर विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *