गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 2 की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी सहित दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिले के बडलियास थाना क्षेत्र में कालीरडिया गांव के पास हदो मोटरसाइकिलें अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई । घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में हरनी गांव के एक परिवार के लोग मांडलगढ़ के मोहनपुरा ग्राम में किसी की मौत पर शोक मना कर लौट रहे थे।

तभी कालीरडिया ग्राम के पास अज्ञात वाहन ने इनकी दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी जिससे हरणी निवासी रतनी और उसके पुत्र हितेश की मौत हो गई जबकि पुत्री लीला और उनकी रिश्तेदार सीता घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *