गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेनजो ने मुंबई में एडवांस 5जी एम्बुलेंस सेवा की शुरू

मुंबई : मुंबई में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता जेनजो ने शहर में अनूठी एम्बुलेंस सेवा शुरू की है, जो मरीजों की सेवा के लिए सुपरफास्ट 5जी तकनीक का उपयोग करती है। जेनजो द्वारा शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जेनजो की उन्नत 5जी एम्बुलेंस अत्याधुनिक उपकरणों और उन्नत संचार क्षमताओं से सुसज्जित है। इससे आपातकालीन चिकित्सा में और अधिक सुधार आएगा। इसके अलावा, महत्वपूर्ण देखभाल सेवाओं की डिलीवरी में दक्षता बढ़ेगी।
इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “हम जेनजो द्वारा की गई इस अनूठी पहल से बहुत खुश हैं और मुंबई में इस उन्नत 5जी-सक्षम एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के उनके कदम का स्वागत करते हैं। मुझे यकीन है कि इससे कई जिंदगियां बचाने में मदद मिलेगी।” जेनजो के संस्थापक शफ़ी माथेर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *