गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ सस्ता तथा चांदी महंगी

इंदौर : सप्ताहांत सोना में नरमी तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 350 रुपये सस्ता तथा चांदी 200 रुपये ऊंची होकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 60450 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 60100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 71500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71700 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60500 नीचे में 60050 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 71700 तथा नीचे 71300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1890 डॉलर तथा चांदी 2274 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *