गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले में भाई और उसका साला गिरफ्तार

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद में एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में मृतक के भाई और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आज यहां बताया कि 15-16 अगस्त की रात भगवती प्रसाद शर्मा प्रतिदिन की तरह घर के बाहर सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक भगवती प्रसाद शर्मा के पास घटना वाली रात उसका भाई जमुना प्रसाद शर्मा भी सोया हुआ था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पाया कि जमीन बंटवारे को लेकर जमुना प्रसाद शर्मा ने अपने साले के साथ मिलकर भगवती प्रसाद शर्मा की हत्या की थी।
पकडे गए हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक का जमीनी विवाद उसके भाई चल रहा था।

साले के साथ मिलकर मृतक भगवती प्रसाद की हत्या करने की योजना बनाई एवं योजनानुसार आरोपी ने अपने साले तथा उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर मृतक भगवती प्रसाद शर्मा की हत्या कर दी थी। प्रकरण में कल मृतक के भाई एवं उसके साले की गिरफ्तारी की गई है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *