गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुजुर्ग दंपति के शव तालाब में तैरते मिले

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सोनियाणा ग्राम से एक दिन पहले घर से खेत गये बुजुर्ग दंपत्ति के शव आज गांव के तालाब में तैरते मिले। पति-पत्नी के शव मिले तब दोनों ने हाथ में लकड़ी से एक-दूसरे को थाम रखा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास में बुजुर्ग गहराई में चला गया और उसे लकड़ी का सहारा देकर बाहर निकालने की कोशिश में उसकी पत्नी भी तालाब में गिरकर डूब गई और इसी के चलते दंपत्ति की मौत हो गई।
उधर, इस घटना से सोनियाणा में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने दंपत्ति के शवों का गंगापुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिये। कारोई थाना प्रभारी हंसपाल सिंह ने बताया कि सोनियाणा निवासी जीतमल जाट जाट एवं उनकी पत्नी रूकमणी 65 मवेशियों के लिए घास लेने के लिए घर से खेत के लिए निकले थे। दंपत्ति देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों एवं ग्रामीणों ने दंपत्ति की तलाश शुरु की। कारोई पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई।
पुलिस एवं ग्रामीण खेत पर गये, जहां बाइक खड़ी मिली वहीं पशुओं के लिए काटकर रखा गया चारा भी मिला। लेकिन दंपत्ति का पता नहीं चला। इस बीच, रविवार सुबह सोनियाणा गांव के तालाब में दंपत्ति का शव तैरता नजर आया। पति-पत्नी लकड़ी के जरिये एक-दूसरे को थामे हुये थे। इसकी सूचना कारोई पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाये। शव को पोस्टमार्टम के लिए गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिये गये, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *