बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में रविवार सुबह बाराबंकी- गोंडा राजमार्ग पर केमिकल लदा टैंकर पलटने से रसायन सड़क पर फैल गया और उसमें आग लग गई। आग को पूरी तरह से बुझाने में दमकल की गाड़ियों को कई घंटे लगे। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गयी हैं। इस वजह से करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस को घटनास्थल पर गाड़ी के चालक व अन्य कोई नहीं मिला पुलिस उनकी तलाश कर रही है
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर केमिकल लाद कर टैंकर बाराबंकी की ओर जा रहा था। भीषण आग के कारण हाइवे पर यातायात ठप हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब चार घंटे यातायात ठप रहा। टैंकर में कोई केमिकल लदा था जिसकी जांच फायर बिग्रेड द्वारा की जा रही है। यातायात बहाल कर दिया गया है। मौके पर चालक या कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस टैंकर के चालक और मालिक का पता लगाने में जुटी है।
टैंकर पलटने से सड़क में फैले रसायन में लगी आग
