बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलडीह गांव के समीप शनिवार देर रात को हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि विक्रमजोत गांव निवासी सूबेदार यादव (45),वीरेन्द्र (23) तथा कल्याणपुर ग्राम निवासी मनीराम निषाद (35) मोटरसाइकिल पर सवार होकर अयोध्या से अपने घर वापस लौट रहे थे कि गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के फूलडीह गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने तीनो काे मृृत घोषित कर दिया।
