गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश : तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते आज एक युवक ने अपनी पत्नी सहित साले और साली की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके फरार हो गया। नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने यहां बताया कि बागचीनी बस स्टैंड निवासी तिरलोकी परमार और उसकी पत्नी राखी के बीच कल किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को सुलझाने के लिये उसका साला पुष्पराज तोमर और साली जुली भिंड जिले के ग्राम सोरा-मोरा से उसके घर आये हुए थे, लेकिन आज उन्ही दोनों के सामने फिर विवाद बढ़ गया और इसी विवाद के चलते उसका साला और साली तिरलोकी की पत्नी रखी को घर से लेकर बस स्टैंड आये और बस का इंतजार कर रहे थे तभी तिरलोकी परमार ने वहां आकर अपनी पत्नी सहित साले और साली की देशी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी ओर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान और नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। श्री गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *