गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र में एक शराबी व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के बड़नगर के समीप बालोदा अरसी गांव निवासी दिलीप शराब का आदी था और कल देर रात नशे में कुत्ते को मारने से रोकने पर परिवार पर हमला कर दिया। तलवार से किए गए हमले में उसकी पत्नी गंगा बाई की मौत हो गयी। इसके बाद बेटी नेहा (17) और बेटे योगेंद्र (14) को भी तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के दौरान घर में मौजूद दो अन्य बेटे छत कूदकर अपनी जान बचायी। घटना के बाद दिलीप ने भी तलवार से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। बड़नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *